उज्जैन :- महाशिवरात्रि में महाकाल के गर्भगृह तक प्रवेश रहेगा वर्जित,हरसिद्धि चाैराहे से मंदिर तक बेरिकेडिंग

- महाशिवरात्रि पर होंगे सुरक्षा के पोख्ता इंतज़ाम
- वीआईपी को भी गर्भगृह में जाने की नहीं मिलेगी अनुमति
- प्रसाद के लिए तैयार कराए जा रहे हैं 125 क्विंटल लड्डू
उज्जैन / गरिमा श्रीवास्तव :- शिवरात्रि को लेकर महकाल मंदिर(Mahakaleshwar Temple) में सुरक्षा के पोख्ता इंतज़ाम अभी से किए जा रहे हैं। खबर यह है कि महाशिवरात्रि(Mahashivratri) में महाकाल दर्शन करने आने वाले किसी भी व्यक्ति को मंदिर के गर्भगृह के समीप जाने की अनुमति नहीं होगी।
वीआईपी(VIP) को भी भगवान शिव के दर्शन दूर से करने होंगे।दर्शन की ये व्यवस्था शासन की मंशानुरुप जिले के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा(Sajjan Singh Verma) के निर्देश पर रहेगी। पिछले दिनों मंदिर के गर्भगृह तक प्रवेश को लेकर मंदिर व्यवस्था के लोग काफी चिंतित थे जिसकी वजह से उन्होंने सभी जिम्मेदारियां प्रशासन को सौंप दिया। शासन की मंशा स्पष्ट हाे जाने के बाद अब मंदिर प्रशासन का जाेर सामान्य श्रद्धालुओं काे कम समय में दर्शन करवाने पर है।ताकि लम्बे वक़्त तक कतार में खड़े रहने से उन्हें परेशानियों का सामना न उठाना पड़े।

वहीं बात उज्जैन के मशहूर प्रसाद लड्डू की बात करें तो महाशिवरात्रि पर 125 क्विंटल लड्डू तैयार कराये जा रहें हैं ताकि सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद आसानी से वितरण कराया जा सके।
साथ ही साथ यह भी बता दें कि शिवरात्रि से पूर्व ही मंदिर के आस पास स्टॉल लगाने वाले लोगों को अनुमति लेनी पड़ेगी तभी वह अपने स्टाल लगा सकेंगे। प्रशासक ने चार सदस्यों की समिति गठित की है, जाे ये अनुमति जारी करेगी। समिति में उप प्रशासक पुष्पेंद्र अहके, महाकाल थाना टीआई, खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा एवं रूबी यादव शामिल हैं।




