ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

उदयपुर : BJP MP किरोड़ीलाल मीणा को मिला धमकी भरा पत्र, लिखा “अगला नंबर तेरा” किया था कन्हैयालाल के परिवार के लिए ये ऐलान

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद धमकियां दिए जाने का सिलसिला तेजी से चल पड़ा है। आए दिन प्रदेश में किसी न किसी को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। अब राजस्थान से राज्यसभा के बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा (Kirodilal Meena) को धमकी भरा पत्र मिला हैं। पत्र में अगला नंबर उनका होने की बात लिखी गई है।

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि मैं इस प्रकार की धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। लगातार जनता की आवाज उठाता रहूंगा। मैं लगातार जिहादियों और इन्हें संरक्षण देने वाली राजनीतिक शक्तियों की पोल खोलता रहूंगा। चाहे मेरी जान ही क्यों न चली जाए। किरोड़ीलाल मीणा ने कहा किसी कादिर अली नाम के जिहादी को यह रास नहीं आया है। उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।

बता दे कि उदयपुर में निर्मम हत्या के शिकार हुए कन्हैयालाल के परिवार को बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने एक महीने का वेतन देने की घोषण की थी। जिसके बाद उन्हें ये धमकी मिली है।

वहीं, धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्यसभा सांसद ने इस पर कार्रवाई के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृहराज्य मंत्री को पत्र लिखा है। इतना ही नहीं किरोड़ीलाल मीणा ने राजस्थान में लगातार हो रही ऐसी गतिविधियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुये कहा कि राजस्थान में पीआईएफ मजबूत हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button