ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों से

दावा : तो क्या शिवसेना के 12 सांसद बनाएंगे अपना अलग गुट? ये होंगे उस समूह के नेता, CM शिंदे के साथ बैठक में हुए शामिल

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक बार फिर करारा झटका लग सकता है। मिली जानकारी के अनुसार 12 सांसद शिवसेना से अलग गुट बनाने के तैयारी में हैं।

शिवसेना के एक सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन बैठक में हम शामिल हुए। हमने राहुल शेवाले (मुंबई से सांसद) के नेतृत्व में एक अलग समूह बनाने का फैसला लिया है। वह हमारे समूह के नेता होंगे।

शिवसेना के एक सांसद ने सोमवार को दावा किया कि पार्टी के 19 में से कम से कम 12 सांसद लोकसभा में एक अलग समूह बनाएंगे और इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक औपचारिक पत्र सौंपने के लिए उनसे मिलेंगे।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। हालही में 40 विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गए, जिसके बाद राज्य से ठाकरे सरकार गिर गई। बता दे कि 40 विधायकों ने भाजपा के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बनाई। जिसके बाद एकनाथ शिंदे नए मुख्यमंत्री बने और देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button