Corona in Khargone : कसरावाद में मिले दो और संक्रमित मरीज़ ,एक महिला लौटी थी सऊदी अरब से

Bhopal Desk ,Gautam Kumar
प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। ताजा मामला खरगोन जिले के कसरावाद का है। यहाँ एक महिला अभी कुछ दिन पहले सऊदी अरब से लौटी थी जिसने एक और महिला को संक्रमित कर दिया। दोनों महिलाओं के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित लोगों कि संख्या 14 हो गई है।
दोनों महिलाएं कसरावद की रहने वाली हैं और इनमें से एक महिला सऊदी अरब के उमरा से कुछ दिन पहले कसरावद आई थी। वहीं उसके संपर्क में आने से दूसरी महिला को कोरोना संक्रमण हुआ है। बता दें कि खरगोन में अब तक 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं जिनमे से दो की पहले मौत हो चुकी है।
सऊदी अरब की धार्मिक यात्रा उमराह में खरगोन जिले के 25 यात्री भी शामिल हुए थे
ये लोग सेंधवा में कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के साथ थे। इनमें खरगोन के 8, गोगावां के 14 व कसरावद के 2 लोग भी शामिल हैं। सभी ने 15 दिन तक उमराह के सफर में साथ-साथ खाना-पीना किया। यात्रा से 13 मार्च को लौट आए थे, लेकिन सेंधवा के 3 यात्रियों में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिली थी।
अपने शहर,गांव में बाहरी व्यक्ति आने की जानकारी दे
आप बाहरी व्यक्ति विशेष तौर पर इंदौर से आने वाले की पुलिस, स्वास्थ्य विभाग या 181, 104 नंबरों पर सूचना दें। इंदौर से लोग पैदल या वाहनों में छिपकर आ रहे हैं। ऐसे लोग जानकारियां नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोगों के बारे में जानकारियां दें।




