22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MADHYA PRADESH/KHANDWA : ओंकारेश्वर बांध प्रभावितों के जल सत्याग्रह का आज दूसरा दिन

माँग को लेकर अडिग है सत्याग्रही

KHANDWA जिले में ओंकारेश्वर बांध प्रभावितों के जल सत्याग्रह का आज दूसरा दिन था. खंडवा जिले के कामनखेड़ा गाँव में बांध के जलस्तर को कम करने की मांग को लेकर नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं के संग बांध प्रभावितों ने इस जल सत्याग्रह को शुरू किया है. जल सत्याग्रह कर रहे प्रभावितों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक वे आंदोलन को जारी रखेंगे.

बता दें कि 21 अक्टूबर से ओंकारेश्वर बांध में जलस्तर को बढ़ाकर एक मीटर से ज्यादा पानी भरा गया था. जिससे जिले के कई गांवों के रास्ते बंद हो गए थे.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।