सभी खबरें

ताप्ती नदी में नहाने गए कॉलेज के दो स्टूडेंट्स की डूबने से मौत

मध्यप्रदेश/बुरहानपुर : बुरहानपुर की ताप्ती नदी स्थित राजघाट में दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी हैं. सेवा सदन कॉलेज के दोनों छात्र नदी में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो गहरे पानी में चले गए और उनकी मौत हो गई. यह घटना 07 अगस्त सुबह करीब 9.30 बजे की हैं. उनकी पहचान नदी किनारे मिले आधार कार्ड से कृष्ण कुमार बुंदेला (21) और शाश्वत छाबड़िया (20) के रूप में की हुई हैं.

वहाँ मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद थाना प्रभारी संजय पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों के शवों को एक घंटे की मशक्कत के बाद होमगार्ड के जवानों द्वारा नदी से बाहर निकाला गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button