सभी खबरें

भोपाल में 12 साल की बच्ची को फ़ोन चलाने से रोका, गुस्से में लगाई फांसी

  • 2 साल की बच्ची ने दुपट्‌टे का फंदा बनाकर की खुदकुशी 
  • दादी ने मोबाइल चलाने से किया मना, लगाई फांसी  
  • गुस्से में दुपट्‌टे का फंदा बनाकर झूली बच्ची 

 

भोपाल/स्वाति वाणी:-
भोपाल के कोलार इलाके में 12 साल की बच्ची ने दुपट्‌टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। बच्ची को मोबाइल चलाने से रोकने पर उसने ये कदम उठाया। पुलिस को अभी मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

दादी ने मोबाइल चलाने से मना किया 
कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि कान्हाकुंज फेस-2 कोलार रोड निवासी 12 साल की दुर्गा पिता भजनलाल चौथी कक्षा में पढ़ती थी। बुधवार रात को दुर्गा मोबाइल चला रही थी, यह देख उसकी दादी ने दुर्गा को मोबाइल ज्यादा चलाने से मना किया और कहा कि दिनभर मोबाइल चलाती हो, पढ़ाई पर भी ध्यान दिया करो। जिसके बाद वह कमरे में जाकर दुपट्‌टे के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। टीआई चंद्रकांत पटेल ने बताया कि रात करीब 12 बजे परिजनों को उसके फांसी लगाने का पता चला। 

आनलाइन पढ़ाई के लिए खरीदा था मोबाइल
पुलिस का कहना कि अभी स्कूल नहीं लग रहे हैं। पढ़ाई के लिए उसके पिता ने मोबाइल खरीदकर दिया था। वह ऑनलाइन पढ़ाई करती थी। क्लास पूरी होने के बाद भी बच्ची मोबाइल में गेम खेलती रहती थी। इसी बात को लेकर उसकी दादी ने समझाइश दी थी। इसके बाद उसने गुस्से में फांसी लगा ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए पुलिस अभी मामले का पता लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button