ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

घर-घर लहराएगा तिरंगा, 50 लाख तिरंगा बनाने का मिला आर्डर

अहमदाबाद। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस में केवल सिर्फ 17 दिन ही शेष रह गए हैं। इस वर्ष भी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके लिए सूरत के बड़े कपड़ा उद्योगपतियों को पूरे देश में तिरंगा भेजने के लिए बड़ा ऑर्डर मिला है। आपको बता दें कि सूरत ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के लिए 10 करोड़ तिरंगा बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर सूरत नया रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर रहा है। सूरत के करोबारियों का कहना है कि हर साल 15 अगस्त 200 से 250 करोड़ रुपये के तिरंगे बिकते हैं। मगर इस वर्ष इनकी बिक्री 500 से 700 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।

पिछले साल बनाये 10 करोड़ तिरंगा
सूरत के सप्लायर का कहना हैं कि पिछले साल शहर के करीब 100 उत्पादकों ने 5 करोड़ मीटर कपड़े से 10 करोड़ तिरंगा बनाया था। सरकार की तरफ से देशभर में करीब 20 करोड़ राष्ट्र ध्वज पहुंचाए गए थे। इसमें से 50 फीसदी तिरंगा सूरत में बने थे।

ऑनलाइन तिरंगे मंगाने की बढ़ी मांग
‘घर-घर तिरंगा’ अभियान के कारण ऑनलाइन तिरंगे की मांग बढ़ गई है। पिछले साल सभी ऑनलाइन विक्रेता मिलकर रोजाना 40 हजार से अधिक तिरंगे ऑनलाइन बेच रहे थे। ई-कॉमर्स साइट्स पर रोजाना 12 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के तिरंगे बिके थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button