सभी खबरें

नकली रेमडेसीविर मामले में अब पुलिस ने देर रात मोखा की पत्नी और असिस्टेंट को किया गिरफ्तार, बेटे की तलाश में जुटी टीम

नकली रेमडेसीविर मामले में अब पुलिस ने देर रात मोखा की पत्नी और असिस्टेंट को किया गिरफ्तार, बेटे की तलाश में जुटी टीम

 

 जबलपुर:- नकली रेमडेसीविर मामले में अब इंदौर में एक बार फिर से पुलिस में बड़ी कार्रवाई की है. जैसे-जैसे जांच बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे बड़े -बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं.

 पुलिस ने देर रात सरबजीत सिंह मोखा की पत्नी और असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है. वहीं सरबजीत सिंह मोखा के बेटे की तलाश में जुटी हुई है.

दोनों पर मामले की जांच में सहयोग न करने और साक्ष्य छुपाने का आरोप है. पुलिस लगातर बीते कई दिनों से घर के लोगों से मामले की जानकारी ले रही थी, लेकिन जांच में सहयोग न करने और कई अहम साक्ष्यों को छुपाने पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है. 

 

मोखा के बेटे की तलाश हुई तेज

इधर, मोखा के बड़े बेटे हरकरण मोखा की तालाश में पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है. आपको बता दें कि हरकरण मोखा पर इस काले खेल में नकली आईडी का उपयोग करने का आरोप है. इसी फेक आईडी के जरिए उसने रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगवाए थे. लिहाजा अब मोखा परिवार के तीन लोग पुलिस की जांच का हिस्सा बन गए है.

 बताते चले कि मोखा का बेटा फेक आईडी से इंजेक्शन मंगाता था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button