सिहोरा : अब गोसलपुर में रहेगा तीन दिन टोटल लॉकडाऊन

अब गोसलपुर में रहेगा तीन दिन टोटल लॉकडाऊन
- प्रशासनिक अधिकारियों एवं व्यापारियों के बीच बनी सहमति
- नियम का पालन न करने वालों के ऊपर होगी कड़ी कार्यवाही
द लोकनीति डेस्क सिहोरा
गोसलपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए तहसीलदार सिहोरा राकेश चौरसिया एवं थाना प्रभारी गोसलपुर संजय भलावी की उपस्थिति में गोसलपुर, कछपुरा, जुझारी, बरनू तिराहा, स्टेशन तिराहा के समस्त व्यापारियों की एक बैठक थाना प्रांगण गोसलपुर में आयोजित हुई। जिसमें तहसीलदार ने प्रशासन की मंशा जताते हुए बताया की जिला प्रशासन के मुखिया द्वारा प्राप्त निर्देशों के तहत व्यापारियों की आम सहमति से बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रकोप को काबू करने के लिए लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, वेवजह घरों के बाहर न घूमने, रोको टोको अभियान, चालानी कार्यवाही धारा 144 का पालन व अन्य दिशा निर्देशों को आम जनता व्यापारियों जनप्रतिनिधियों की सहमति से प्रभावी बनाने व इस वैश्विक महामारी पर नियंत्रण पाने की मंशा व्यक्त की।
बैठक में उपस्थित क्षेत्र के समस्त व्यापारियों जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि गोसलपुर क्षेत्र में आगामी आने वाले बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा । लॉकडाउन अवधि में सिर्फ दवाई दुकान दूध डेयरी खुलेगी एवं बाकी समय प्रत्येक बुधवार को गोसलपुर बंद रहेगा एवं शाम 6:00 बजे से व्यवसायिक गतिविधियां प्रतिष्ठान व अन्य सभी प्रकार के प्रतिष्ठान शाम 6:00 बजे से बंद हो जाएंगे नियमों का पालन न करने वाले व्यापारियों पर अर्थदंड अधिरोपित किया जाएगा एवं धारा 188 के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी । बैठक में उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं को तहसीलदार ने आदेश दिए की सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सफेद चूने के गोले बनवाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग का आवश्यक रूप से पालन करें एवं स्वयं मास्क लगाएं बिना मास्क लगाये पहुंचने बाले ग्राहक को बिल्कुल भी सामान न दें । इस मौके पर नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम, जन सेवा समिति के अध्यक्ष हेमचंद असाटी, ग्राम पंचायत गोसलपुर के सरपंच सुखदेव पटेल, सुभाष पटेल सरपंच बेला, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, जनपद सदस्य मनीष पटेल, अर्पित चौबे, श्वेतांक पालीवाल, अरुण सराफ, महेश सोनी, संजय खरे, कमल पटेल, धर्मेंद्र सोनी, प्रमोद शुक्ला, गनपत सिंह, चौहान, गोलू जैन, शैलू सोनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग उपस्थित था।



