सभी खबरें

टिकट बंटवारा : सर्वे में सिंधिया समर्थकों की स्थिति आई कमज़ोर, फंस गया पेंच, 6 सीटों पर जद्दोजहद जारी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) की तारीखों के ऐलान हो चुका हैं। लेकिन कांग्रेस (Congress) से एक कदम आगे रहने वाली भाजपा (BJP) इस समय कांग्रेस से एक कदम पीछे चल रहीं हैं। दरअसल, उम्मीदवारों को लेकर भाजपा (BJP) ने अबतक अपने पत्ते नही खोले हैं। भाजपा ने अब तक एक भी सीट पर प्रत्याशियों (Candidates) की घोषणा नहीं की हैं। हालांकि, कहा यहीं जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में आए 25 लोगों को उम्मीदवार बनाया जाएगा। 

लेकिन अब खबर है कि टिकटों को फाइनल करने में भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही हैं। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के कुछ समर्थकों की स्थिति सर्वे में कमजोर आई हैं। इसके चलते भाजपा अब तक इन चेहरों को फाइनल नहीं कर पाई है जो सीधे तौर पर कांग्रेस (Congress) से बगावत कर भाजपा (BJP) में आए थे। हालांकि अभी इन 22 सीटों पर टिकट का फैसला पूरी तरह से ज्योतिरादित्य सिंधिया को करना हैं।

वहीं, 6 सीटों पर और पेंच फंस गया हैं। जिसमें तीन सीटें आगर, जौरा और ब्यावरा की है, तो तीन सीटें जिसपर कांग्रेस विधायकों (Congress MLAs) ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था। जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को टिकट देने का वादा किया था।

बता दे कि पार्टी असंतोष और विरोध के कारण अब तक घोषणा नहीं कर पाई हैं। असंतोष और विरोध थामने की जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा की हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button