सभी खबरें

ये होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, गिरीश चंद्र मुर्मू ने दिया इस्तीफा 

जम्मू/कश्मीर – गिरीश चंद्र मुर्मू केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल थे। लेकिन बुधवार शाम को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर कर लिया हैं। 

अब भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा जम्मू और कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे। गुरुवार सुबह राष्ट्रपति भवन की ओर से मनोज सिन्हा की नियुक्ति का ऐलान किया गया हैं। 

कौन हैं मनोज सिन्हा?

मनोज सिन्हा पूर्व में गाजीपुर से सांसद रहे हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे हैं। मनोज सिन्हा की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद नेताओं में होती हैं। ऐसे में अब एक बार फिर केंद्र सरकार की ओर से मनोज सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button