सभी खबरें

West Bengal Election Result Live Updates:- इस बार सभी दिग्गज पीछे, चाहे टीएमसी हो चाहे बीजेपी

West Bengal Election Result Live Updates:- इस बार सभी दिग्गज पीछे, चाहे टीएमसी हो चाहे बीजेपी  

पश्चिम बंगाल के सभी बड़े दिग्गजों इस साल पीछे नजर आ रहे हैं. चाहे वह टीएमसी के हो चाहे वह भाजपा के. बीजेपी के   बाबुल सुप्रीयो स्वप्न दासगुप्ता पीछे चल रहे हैं.लॉकेट चटर्जी भी इस वक्त पीछे चल रहे हैं.  शुरुआती रुझानों के अनुसार अलग-अलग जो भी परिणाम अब तक सामने आ रहे हैं उनमें यह लोग पीछे चल रहे हैं.  वहीं टीएमसी के कैंडिडेट आगे नजर आ रहे हैं.

 पर अगर नंदीग्राम सीट की बात करें तो यहां पर पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी में कांटे की टक्कर होगी. पर यहां तो शुभेंदु अधिकारी ही  लोगों की पसंद बने हुए हैं. नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी भारी मतों से आगे चल रहे हैं.

 भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी शाम 4-5 बजे तक स्थिति साफ हो सकती है.
 पूर्व में ऐसे अनुमान लगाए जा रहे थे कि पश्चिम बंगाल चुनाव में कांटे की टक्कर होगी पर शुरुआती रुझानों में यह साफ देखने को मिल रहा है कि टीएमसी भाजपा को पीछे छोड़ते हुए लगातार आगे बढ़ रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button