बड़ा उलटफेर : इस दिग्गज की हुई Congress में वापसी, दो दिन पहले SP का थामा था दामन

मध्यप्रदेश/भिंड – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव से पहले सियासत का दौर गरमाया हुआ हैं। इसके साथ ही दलबदलू का खेल भी लगातार जारी हैं। कोई कांग्रेस छोड़ भाजपा या अन्य दल में शामिल हो रहा हैं। तो कोई भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में आ रहा हैं। हालही में कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे थे। कांग्रेस नेता सोमराज नरवरिया और रामनारायण हिंडोलिया ने पार्टी का साथ छोड़ दिया हैं।जहां सोमराज नरवरिया ने भाजपा का दामन थामा था, तो वहीं रामनारायण हिंडोलिया सपा में शामिल हो गए थे।
लेकिन इसी बीच अब रामनारायण हिंडोलिया की कांग्रेस में वापसी हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि आज सुबह जब वो कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉक्टर गोविंद सिंह (Dr. Govind Singh) के ग्वालियर स्थित निवास पर मिलने पहुंचे तो उनका मन परिवर्तन हो गया और उन्होंने फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। अचानक तेजी से बदले इस घटनाक्रम के बाद सपा में हड़कंप मच गया हैं।
बता दे कि हिंडोलिया पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। पूर्व मंत्री डॉ सिंह ने ही उन्हें जिला पंचायत का अध्यक्ष बनवाया था।
रामनारायण हिंडोलिया ने बताया कि मैं सपा पार्टी में केवल दो ही दिन रह सका। आज गोविंद सिंह से मुलाकात के बाद मेरा मन बदल गया। और मैं दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गया।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता गोहद विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज हो गए थे और सेफई पहुंचकर उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।