सभी खबरें

MP:- सरकार का नया प्लान, अब आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी डॉक्टर करेंगे कोरोना मरीजों का इलाज,कैसे

MP:- सरकार का नया प्लान, अब आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी डॉक्टर करेंगे कोरोना मरीजों का इलाज,कैसे

भोपाल:- शिवराज सरकार ने का पुराना मरीजों के इलाज के लिए नया मास्टर स्ट्रोक तैयार किया है. आप कोरोना के मरीजों का इलाज करने में आयुर्वेद होम्योपैथी और यूनानी डॉक्टर मदद करेंगे.

आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सक फिलहाल टेलीमेडिसिन के जरिये कोरोना मरीजों की मदद करेंगे. वीडियो कॉल के जरिये काउंसलिंग करने के साथ परामर्श इन्हें परामर्श दिया जाएगा. इसके बाद ये लोगों की मदद करेंगे. सरकार के इस कदम से एलोपैथी डॉक्टर्स की कमी कुछ हद तक दूर होगी. इस काम के लिए इन्हें जरूरी मानदेय भी दिया जाएगा.

कोरोना संक्रमण काल में प्रदेश सरकार ने आयुष विभाग की सेवाओं को नए स्वरूप में लाने का प्रयास किया है. अब आयुषक्योर मोबाइल ऐप के माध्यम से लोगों को घर बैठे आयुष चिकित्सक की सेवाएं दी जाएंगी. आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने बताया था कि इस ऐप में कई आयुर्वेद चिकित्सक जुड़े हैं और यूनानी व होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी ऐप से जोड़ा जा रहा है. इस ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति चिकित्सकीय मदद डॉक्टर से ले सकेगा.

 

 सरकारी आंकड़े कहते हैं कुछ पर जमीन पर हालात बद से बदतर :-

 बताते चलें कि मध्यप्रदेश में संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है हालांकि सरकारी आंकड़े यह बात भी कह रहे हैं कि रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है.

 पर संक्रमण अब शहरों के साथ-साथ गांव में भी पहुंच रहा है. प्रशासन चाहे या बात कहे कि उन्होंने गांव में शक्ति बढ़ती है लेकिन गांव में अभी भी शादी बारात पूर्व की तरह ही किया जा रहे हैं इसके साथ ही लोग ब्रह्मभोज इत्यादि में भी भारी भीड़ लगा रहे हैं.

 ना तो सोशल डिस्टेंसिंग है ना ही लोग मास्क पहनते हैं. कोरोना से डर सिर्फ उन्हीं लोगों को है जिनके घर में कोरोना से किसी की जान गई है.

 हालांकि जनता कर्फ्यू लगाने से स्थिति सुधारने की लगातार उम्मीद की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button