सभी खबरें

तीसरी लहर :छोटे जिलों में बढ़ता कोरोना, दमोह में 4 दिन में मिले 21 पॉजिटिव, इन जिलों में भी मिले संक्रमित

 

मध्यप्रदेश / भोपाल : कोरोना का डर  फिरसे दहशत फ़ैलाने लगा है ,मध्यप्रदेश में शनिवार को 7 जिलों में कोरोना संक्रमण के 13 केस आए  हैं , नए केस भले ही कम मिल रहे हो, लेकिन संक्रमित लोगों की  बढ़ती संख्या  जिलों में चिंता का विषय बनती जा रही है | शनिवार को दमोह-जबलपुर में 3-3, टीकमगढ़ और इंदौर में 2-2, भोपाल, मंदसौर, राजगढ़ में 1-1 नए मामले सामने आए। खास बात यह है कि पिछले चार दिनों में दमोह में 21 संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में  पिछले चार दिनों के आकड़े देखें तो दमोह के बाद सबसे ज्यादा होशंगाबाद में 9 केस आए हैं। जबकि शनिवार को यहां कोई नया केस नहीं मिला है। इसके बाद इंदौर में 8, जबलपुर में 7, भोपाल में 6, सागर में 5, धार में 3, छतरपुर, टीकमगढ़, राजगढ़ में 2-2 केस सामने आए और सिवनी, मंदसौर, ग्वालियर, कटनी, डिंडौरी में 1-1 मामला मिला है।

 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में 70 हजार के आसपास टेस्टिंग की जा रही है। ज्यादा फोकस दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग पर है। इसी वजह से संक्रमण के एक-दो मामले मिल रहे हैं। जिनकी पहचान होने के बाद आइसोलेट कर संक्रमण को फैलने से रोक रहे हैं। इसके अलावा जनता से भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है, ताकि तीसरी लहर को आने से रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button