सभी खबरें

आज गुना रवाना होगी कमलनाथ की ये 7 सदस्यों की स्पेशल टीम, करेगी घटना की बारीकी से जांच

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के गुना (Guna) में बुधवार को किसान और उसकी पत्नी के साथ हुए अमानवीय घटना के बाद से ही ये मामला प्रदेश में तूल पकड़ा हुआ हैं। साथ ही साथ शिवराज सरकार के लिए भी यह मुसीबत का सबब बना हुआ हैं। विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर शिवराज सरकार का घेराव कर रहा हैं। इतना ही नहीं अब कमलनाथ ने इस मामले को लेकर 7 सदस्यों का दल बना दिया हैं। जो इस घटना की जांच करेगा।

इन बिंदुओं पर करेगी जांच

  • घटना के लिए जिम्मेदार कौन हैं?
  • किसके इशारे पर पूरी कार्रवाई हुई?
  • कौन-कौन से अधिकारी और कर्मचारी पूरे मामले में दोषी हैं ?
  • पीड़ित परिवार की आर्थिक और सामाजिक परिस्थिति कैसी हैं ?
  • पीड़ित परिवार की व्यथा क्या हैं? आदि।

7 सदस्यों के दल में ये दिग्गज शामिल

कमलनाथ ने इस टीम में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जयवर्धन सिंह, फूल सिंह बरैया, सुरेंद्र चौधरी, हीरालाल अलावा और विभा पटेल को शामिल किया हैं। जो इस पूरी घटना की जांच करेगी।

बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जांच टीम शुक्रवार को गुना पहुंचेगी और सभी पहलुओं पर पड़ताल कर अगले 48 घंटे के अंदर पीसीसी को अपनी रिपोर्ट देगी। घटना को लेकर कांग्रेस, बीजेपी को पूरी तरह घेरने के प्लान में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button