सचिन पायलट की होगी वापसी, मिलेगी केंद्रीय नेतृत्व में जगह?

राजस्थान – राजस्थान (Rajasthan) में चल रहा सियासी दल हर रोज़ दिलचस्प होता जा रहा हैं। हालांकि अब मामला राजस्थान हाई कोर्ट (Rajasthan High Court) के दरवाज़े तक जा पंहुचा हैं। जहां आज फिर दोपहर एक बजे इस मामले में सुनवाई होनी हैं।
दूसरी ओर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) एक बार फिर मीडिया से बात करेंगे। बता दें कि इससे पहले अशोक गहलोत ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) पर गंभीर आरोप लगते हुए भाजपा (BJP) के साथ मिलकर सरकार गिराने की बात कही थी।
वहीं, सूत्रों की मानें, तो कल रात सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम (P.Chidambaram) से बात की हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से सचिन पायलट को वापस आने को कहा गया है, साथ ही भरोसा दिया गया है कि इस चैप्टर को यहीं बंद कर दिया जाएगा। हालांकि ये भी कहा गया है कि जो पद थे वो वापस नहीं मिलेंगे, बल्कि केंद्रीय नेतृत्व (Central) में जगह मिल जाएगी।




