मध्यप्रदेश के इन शहरों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, होगी हल्की बौछार, जानिए?

भोपाल/निशा चौकसे:-उत्तरी तेज़ सर्द हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है. जिस कारण अब ठंड के तेवर भी ठंडे पढ़ने लगे हैं दिन और रात के पारे में उतार-चढ़ाव जारी है. बता दे कि मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा. तीन शहरों को छोड़कर पूरे प्रदेश भर में दिन का पारा 20 डिग्री सेल्सियस रहा.
इन शहरों में ये हैं हाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच गया। यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया. वही भिंड ग्वालियर और शिवपुरी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
इसके साथ ही अगले कुछ घंटों में ग्वालियर दतिया भिंड और मुरैना संभागों में हल्की बारिश होने के आसार हैं.
आगामी दिनों में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान से आने वाली ठंडी हवा 21 जनवरी से सक्रिय हो जाएगी। जिससे भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर चंबल, सागर, रीवा, और शहडोल संभाग में बारिश और ओले गिर सकते हैं. जिससे पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और दिन में भी ठिठुरन बढ़ जाएगी. दरअसल उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय है। ईरान के ऊपर हवाएं एक ट्रफ के रूप में है। इस वजह से बारिस की स्थिति बन सकती है.




