सभी खबरें

साइबर अटैक और धोखाधड़ी रोकने के लिए भोपाल पुलिस नें नई हेल्पलाइन जारी कर छेड़ी मुहीम

भोपान/निशा चौकसेः– प्रदेश में लगातार साइबर क्राइम बढ़ते जा रहे हैं. जालसाजों के नए-नए तरीकों से लोग ठगी का शिकार हो रहे है। जिसको देखते हुए भोपाल पुलिस नें धोखाधड़ी के मामलों पर शिकंजा कसने के लिए तत्काल हस्तक्षेप कर सोमवार को हेल्पलाइन जारी कर दी है। साइबर क्राइम डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर ( 0755-2920664) या (9479990636) पर कॉल आता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी और घटना से संबन्धित पोर्टल, बैंक या ई-कॉमर्स कंपनी को अलर्ट किया कर दिया जाएगा। धोखाधड़ी की घटना को रोका जा सकता है, यदि रोकने में विफल होते हैं तो, धोखाधड़ी करने वाले का जल्द से जल्द पता लगाया जा सकता है। और पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ तत्काल ही कार्रवाई की जा सकती है। 

धोखाधड़ी होने के शुरुआती घंटो में शिकायत दर्ज होना महत्वपूर्ण है-
साथ ही उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी के मामलों में घटना के बाद शुरूआती घंटे बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं, एक बार कोई साइबर अपराधी अपने बैंक खाते से पैसे निकाल लेता है तो, धोखाधड़ी का शिकार हुए पिड़ित व्यक्ति के खाते से ट्रांसफर की गई राशि की वसूली कर पाना मुश्किल हो जाता है। पुलिस को रिपोर्ट किए गए कई साइबर अपराधिक मामलों में यह देखा गया है कि पीड़ितों ने पुलिस तक पहुंचने में देरी कर दी, जिससे जालसाजों को अपने बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।

साइबर चोरी को रोकने पुलिस ने की अपील-
साइबर क्राइम ब्रांच ने 14 जुलाई को लोगों के लिए हेल्पलाइन शुरू की और लोगों से अपील की है कि साइबर चोरी होने पर हेल्पलाइन नंबर पर तुरन्त कॉल करें। संबंधित बैंक या एजेंसी की मदद से धोखेबाज के खातों को फ्रीज़ करने और पीड़ित को राशि प्राप्त करने की अनुमति देता है। साथ में यह भी बताया कि अभी हेल्पलाइन नंबर पर रोज 2 से 3 शिकायत मिल रही हैं। और वह कामना करते हैं कि हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत होने से धोखाधड़ी में मामलों में अंकुश लगाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button