शहर अध्यक्ष को लेकर PCC में हुई खींचतान: देखें VIDEO

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर कांग्रेस ने रविवार को नई कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें कई जिलों के शहर और जिला अध्यक्ष बदले गए। लेकिन इसके चलते भारी विवाद भी हुआ। इंदौर शहर अध्यक्ष बदलने पर पूर्व जिला अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने अपने समर्थकों के साथ PCC पहुंचकर जमकर हंगामा किया। दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विनय बाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर अध्यक्ष बना दिया। जिसके चलत विनय बाकलीवाल ने जमकर हंगामा किया।

मीडिया विभाग अध्यक्ष ने मामला किया शांत

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज फर्स्ट फ्लोर पर कमलनाथ की बैठक ले रहे थे। तभी बाकलीवाल ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह और मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अपने चैंबर में बैठाकर शांत किया। वहीं राजीव सिंह ने विनय बाकलीवाल को पीसीसी से बाहर ले जाकर समझाया। राजीव सिंह से मिलने के बाद विनय बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय मेरा घर है। मैं अपने घर में अपने लोगों से मिलने आया हूं।

Exit mobile version