
महाराष्ट्र : वर्ष 2014 से 2019 के बीच भाजपा नीत सरकार में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे। जबकि, हालही में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद राज्य से माह विकास आघाडी सरकार गिरी, एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने। जबकि देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री पद की कमान दी गई।
वहीं, कुछ विपक्षी नेताओं ने दावा किया था कि भले शिंदे मुख्यमंत्री हो, लेकिन फडणवीस हैं, जो सरकार चला रहे हैं। जिसपर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार में कोई ‘‘सुपर सीएम’’ नहीं है।
फडणवीस ने कहा कि हमारे पास एक ही मुख्यमंत्री है, जो एकनाथ शिंदे हैं। हम उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं। उन्हें अब विपक्ष में रहने की आदत डाल लेनी चाहिए।
इसके अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे से हुई मुलाकात पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा की – राज ठाकरे बीमार थे और मैं उनसे मिलने गया। इसमें राजनीति कहां है?’’ उन्होंने कहा कि मुलाकात का अर्थ निकालने की जरूरत नहीं है। ‘‘ महाराष्ट्र में, हमारे पास राजनीतिक शिष्टाचार की संस्कृति है।