महाराष्ट्र के डिप्टी सीएन देवेन्द्र फडणवीस, बताया ‘सनातन’ का अर्थ

बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सनातन धर्म में असमानता की कोई गुंजाइश नहीं होने का जिक्र करते हुए कहा कि, प्राचीन आस्था देश को जोड़ने वाली शक्ति के रूप में काम करती है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि, 22 जनवरी को एक नया इतिहास लिखा जाएगा जब अयोध्या में आगामी मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने इस दौरान सनातन धर्म के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, उनके प्रयासों से पूरा देश सजग हो रहा है। फडणवीस ने कहा कि, भारत जागेगा तो विश्व जगेगी। हम अपने पीएम मोदी के नेतृत्व में इसके गवाह बनने जा रहे हैं। 22 जनवरी को एक नया इतिहास रचा जाएगा जब भगवान राम के मंदिर (अयोध्या में) का निर्माण पूरा हो जाएगा।

फडणवीस ने कहा कि, कुछ लोग सनातन धर्म के बारे में दुष्प्रचार करते हैं और गलत तरीके से इसे ‘जातिवाद’ से जोड़ते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, उन्हें सनातन का मतलब नहीं पता। सनातन का अर्थ शाश्वत है और यही भारत का विचार है, जो हम सबको एक सूत्र में बांधता है। सनातन में असमानता की कोई गुंजाइश नहीं है।

Exit mobile version