खोजें

MP में लोकसभा चुनाव की तैयारी हुई शुरु, 15 दिसंबर से BJP चलाएगी किसान जोड़ो अभियान

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस सोशल साइट पर माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं बीजेपी की नजर किसानों पर है। दरअसल, एमपी में भारतीय किसान संघ विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत 15 लाख किसानों को जोड़ा जाएगा।

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। एमपी में 15 दिसंबर से भारतीय किसान संघ विशेष अभियान चलाएगा। किसान जोड़ो नाम से यह अभियान करीब 1 महीने तक चलेगा।

इसके तहत प्रदेश के करीब 10 लाख किसानों को जोड़ा जाएगा। इसका समापन 25 जनवरी को होगा। सदस्यता अभियान के लिए 10 रु शुल्क रखा गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 29 लोकसभा सीट है, जिसमें वर्तमान में 28 सीटों पर बीजेपी का कब्जा हैं।

वहीं बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि, मतगणना के तुरंत बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू की जाएगी। अभी सब काउंटिंग की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके बाद से ही लोकसभा इलेक्शन की तैयारी शुरू हो जाएगी। विकास और राष्ट्र के मुद्दों पर लोकभा चुनाव होगा। इस बार सभी 29 सीटें जीतने की प्लानिंग चल रही है।

Exit mobile version