खोजें

कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया बोले – बीजेपी हर कदम में बेईमानी करती है

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद अब कांग्रेस का पूरा फोकस मतगणना पर आ टिका है। मतगणना में किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए कांग्रेस ने आज राजधानी भोपाल में पाठशाला का आयोजन किया है।

इस पाठशाला में प्रदेश के सभी 230 कांग्रेस प्रत्याशियों को बुलाया गया है। वहीं भोपाल के पीसीसी कार्यालय में रविवार को कांग्रेस मतगणना ट्रेंनिंग कैंप के बाद कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि, बीजेपी हर कदम में बेईमानी करती है। इसीलिए यहां ट्रेनिंग में बताया गया है कि सावधानी के साथ जाए और अंत तक कोई भी टेबल खाली न रखें। बीजेपी के ऑनलाइन मतगणना ट्रेनिंग पर कहा कि, बीजेपी क्या करेगी हमें मतलब नहीं …हम अपनी सावधानी रखेंगे और बीजेपी को कोई भी गड़बड़ी करने का मौका नहीं देंगे।

इस चुनाव में ढाई गुना अधिक दर्ज हुई शिकायतो पर कांतिलाल भूरिया बोले, इस बार कई जगहों पर हुई है शिकायतें पर चुनाव आयोग भी किसी दबाव में है। कोई कार्यवाही नहीं की गई चुनाव आयोग के द्वारा। यह दबाव चुनाव आयोग पर कहां से है यह भी समझना होगा।

Exit mobile version