खोजें

4 सितंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, महंगाई के खिलाफ किया जाएगा मोदी सरकार का घेराव

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

नई दिल्ली : देशभर में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीज़ल सहित गैस और तेल के अलावा अन्य चीज़ों के दाम भी आसमान को छू रहें है। जिसको लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को घेरी हुई है।
वहीं, लगातार बढ़ रहीं महंगाई को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का फ़ैसला लिया है। कांग्रेस इस बार देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रही है, यह प्रदर्शन 4 सितंबर को रामलीला मैदान में होगा।
कहा जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन को और प्रस्तावित हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने के लिए कहा गय है।
रैली में महंगाई के अलावा, बेरोजगारी, खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी सरकार को घेरेगी। इस रैली में राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
बता दे कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन पहले 28 अगस्त को होने वाला था लेकिन कोविड को देखते हुए इसे अब 4 सितंबर को किया जा रहा है।
Exit mobile version