असंवेदनशील गतिविधियों को लेकर CM शिवराज की सख्ती, अधिकारियों को दिए ये कड़े निर्देश

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता बिगड़ने वाले को बख्सा नहीं जाएगा।सीएम शिवराज ने स्पष्ट किया है कि गुंडों और ड्रग्स के कारोबारी को मध्यप्रदेश में कोई जगह नहीं मिलेगी। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्रालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए CM ने कहा कि समाज में असंतोष फैलाने की कोशिश करने वालों के लिए हम मूकदर्शक नहीं बन सकते।

वहीं, आगामी त्योहारों के दिनों को लेकर CM शिवराज अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि समाज में कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है और सभी वर्ग विशेष इसे संयमता से निभाए।

गौरतलब है कि देश में लगातार बढ़ रही असंवेदनशील गतिविधि के बीच MP सीएम शिवराज एक बार फिर से सख्ती के मूड में आ गए हैं। अधिकारियों को कड़े निर्देश देते उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन या व्यक्ति, कानून (Law) से ऊपर नहीं है समाज में असंतोष फैलाने की कोशिश करने वाले पर कड़ी नजर रखी जाए।

Exit mobile version