सभी खबरें

भाजपा नेताओं के लिए नहीं है कोई प्रोटोकॉल, केवल आम जनता के लिए है अनिवार्य, पालन  नहीं किया तो होगी कार्रवाई

जबलपुर/प्रियंक केशरवानीः–  देश में कोरोना चरम पर है और धीरे-धीरे उसकी रफतार बढ़ती जा रही है, संक्रमण को रोकने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने हालही में कोविड की रोकथाम के लिए समीक्षा बैठक की थी जिसमें फैसला किया गया था कि, प्रदेश में संक्रमण कि रफतार को रोकने के लिए पाबंदियां लगाई गई थी। नाइट कर्फ्यू, सोशल डिस्टेंसिंग, समेत मास्क ना पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन क्या यह गाईड-लाइन सिर्फ आम जन के लिए हैं, नेताओं और उनकी रैली या उनके कार्यक्रमों के लिए कोई पाबंदियां नहीं हैं।

दरअसल, बुधवार को जबलपुर में सत्ता धारी पार्टी के कार्यक्रम में कोरोना गाईड-लाइन की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दी, भाजपा युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जबलपुर अध्यक्ष योगेन्द्र सिहं ठाकुर का आगमन हुआ जिसमें हाजारों की संख्या में भाजपा कार्यक्रता और कई नेता भी पहुंचे लेकिन ना तो किसी ने मास्क पहना हुआ था और ना ही किसी प्रकार की सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा था। अपनी ही सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहें हैं और जनता से अपील करते हैं कि कोरोना से बचने के लिए गाईड-लाइन का पालन करें।

इस कार्यक्रम में जबलपुर के सांसद राकेश सिहं समेत अन्य नेता अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी इसका पालन नहीं किया, यदि आम जनता मास्क ना पहने तो उनपर चालानी कार्रवाई होती है कोरोना केवल आम जन को ही हो सकता है, नेताओं से डरता है क्या कोरोना। वहीं एक सवाल जबलपुर प्रसाशन से भी कि कोविड प्रोटोकॉल बनाए गए हैं तो यह सिर्फ आमजन के लिए है? 

यदि नेताओं की भीड़ से या उनके कार्यक्रमों से संक्रमण फैलता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, जबलपुर प्रसाशन या भाजपा नेता या फिर संक्रमण के आंकड़ो में हेर-फेर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button