डॉक्टरों की कमी महसूस हो रही है ,केंद्र और राज्य सरकार लेगी अब इनकी मदद
.jpg)
मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) – : मध्य प्रदेश(Madhyapradesh) में लगातार कोविड-19(Covid) संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, देर रात तक कोरोना (Corona)वायरस के 161 नए मामले सामने आए।अब इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11244 हो गई है।अब कहा जा रहा है कि राहत भरी बात यह है कि 8388 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अभी एक्टिव केस सिर्फ 2374 हैं। कोरोना से अभी तक 482 मरीजों की मौत हुई है।अब 24 घंटे में 6439 सैंपल की जांच की गई। वहीं मध्यप्रदेश में अब कोरोना से जंग लड़ने के लिए डॉक्टरों की कमी भी महसूस हो रही है।
अब इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने उन आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों की मदद ले सकती है जिनके पास डॉक्टरी की डिग्री है। अब मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि अब इनकी मदद केंद्र और राज्य दोनों सरकारें लेंगी इनकी मदद। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश कैडर में ऐसे कई अफसर हैं जो सिविल सेवा में आने से पहले डॉक्टरी पेशे में थे। अब सरकार का मानना है कि इन अधिकारियों को अस्पतालों के साथ समन्वय और मैनेजमेंट जैसी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
अब इस बात के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार एमबीबीएस(MBBS) डिग्री रखने वाले ब्यूरोक्रेट्स का डाटा तैयार किया जा रहा है। जिससे समय रहते अधिकारियों का सही जगह पर प्रभावी तरीके से सही उपयोग किया जा सके।




