सभी खबरें

74 साल के सीरियल किलर ने की 13 हत्याएं और 50 रेप, फांसी से बचने के लिए रच रहा है तिकड़म

 

एक इंसान जो कि 74 साल का है उसके ऊपर 13 हत्याएं और करीब इतने ही किडनैंपिंग के मामले दर्ज हैं। इस शख्स ने 50 के करीब रेप किए हैं।

आपने भारत के निर्भया केस और उसके आरोपियों के बारे में तो सुना ही होगा। भारत में निर्भया केस (Nirbhaya) के दोषियों ने फांसी (death penalty) से बचने के लिए कितने उपाय किए और अभी तक कोशिश कर रहे हैं। अब तक दो बार उनका डेथ वारंट टाला जा चुका है। पूरा देश कबसे टकटकी लगाकर बैठा हुआ है कि आखिर कब निर्भया के दोषियों को फांसी होगी। लेकिन कानूनी अड़चने लगातार आ रही है। और इस वजह से वक्त लग रहा है। कई बार हमें लगता है कि ये सब हमारे देश में ही मुमकिन है। लेकिन ऐसा नहीं है। अमेरिका में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। ये निर्भया से भी भयावह मामला है।

सीरियल किलर की कहानी
ये शख्स 74 साल का है इसके ऊपर आरोप है कि इसने 13 हत्याएं की हैं और इतने ही किडनैंपिंग के मामले उसके ऊपर दर्ज हैं। है। इस शख्स ने 50 के करीब रेप किए हैं। हैवानियत की सारी हदें पार कर दिया है। कैलिफोर्निया में इसने 70 से 80 के दशक में इन वारदातों को अंजाम दिया। इस सीरियल किलर की कहानी दिल को झकझोर कर रखने वाली है। अब ये शातिर सीरियल किलर फांसी से बचने के लिए निर्भया के दोषियों की तरह ही कानूनी हथकंडे अपना रहा है।

इस किलर ने एक आवेदन देकर कहा है कि वो सारे गुनाहों को मानने को तैयार हो जाएगा, अगर उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दी जाए। इसी तरह की कानूनी चाल चलकर फांसी की सजा से निजात पाना चाहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button