छिंदवाड़ा के मूर्तिकार का कमाल, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हैं माता रानी का मुस्कुराता चेहरा

- MP के छिंदवाड़ा के मूर्तिकार ने बनाई माँ की खूबसूरत मूर्ति
- मूर्ति देखने में लगती हैं बिलकुल सजीव
मध्य प्रदेश/अंजली कुशवाह: सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल होना आजकल आम सी बात हो गयी हैं. इसी बीच फ़िलहाल नवरात्री के इस शुभ अवसर पर देवी मां की सुन्दर और मुस्कुराते हुए चेहरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. जानकारी के मुताबिक MP के छिंदवाड़ा में रहने वाले एक मूर्तिकार ने देवी मां की सुन्दर मुस्कुराती हुई प्रतिमा बनाई है. पहली नजर में देखने से माँ की मूर्ति एकदम सजीव लगती है. मूर्तिकार ने बताया कि कोरोना काल में उन्होंने लोगों के चेहरों पर उदासी देखी. लोग अपने गमों को भूल जाएं, इसलिए देवी मां के मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ मूर्ति बनाने का विचार आया.
MP के कई जिलों में चर्चित मूर्तियाँ
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिंगोड़ी में रहने वाले मूर्तिकार पवन प्रजापति की बनाई माता रानी की इस सुन्दर प्रतिमा को देखने के लिए लोग हर दिन पहुंच रहे हैं. प्रजापति की बनाई गई मूर्तियां छिंदवाड़ा ही नहीं, पड़ोसी जिले नरसिंहपुर, बैतूल, होशंगाबाद, सिवनी तक में चर्चित हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल माता रानी का मुस्कुराता चेहरा
बता दें कि देवी माँ की इस सुन्दर प्रतिमा का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. माँ की मुस्कुराते हुए चेहरे की प्रतिमा, मन को शांति और सकारात्मकता ऊर्जा से भर देता हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी ट्रेंड कर रहे हैं.

.jpeg)

.jpeg)
