सभी खबरें
गंधवानी:- नीम और बबूल की लकड़ी का अवैध परिवहन करते वाहन को किया जब्त
.jpeg)
गंधवानी:- नीम और बबूल की लकड़ी का अवैध परिवहन करते वाहन को किया जब्त
गंधवानी से मनीष आमले की रिपोर्ट:- गंधवानी राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मलहेरा में पेड़ों की कटाई चल रही हैं पिछले 4 से 5 दिनों से यहां पेड़ों की कटाई कर ट्रकों से लकड़ी इंदौर भेजी जा रही थी। सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अमले को दी। वन परिक्षेत्र टांडा व वन परिक्षेत्र बाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने चापड़िया माल में अवैध लकड़ियों से भरा ट्रक जब्त किया। ट्रक चालक से नीम व बबूल की लकड़ी के परिवहन के दस्तावेज मांगने पर नहीं पाए गए। वन विभाग की टीम ने ट्रक चालक पर वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया। रेंजर संतोष चौहान ने बताया ट्रक में 60 से 70 क्विंटल के लगभग नीम व बबूल की लकड़ी भरी थी। यह लकड़ी राजस्व भूमि से काटी गई है।




