सभी खबरें

BJP ने किया "महाराज" को तो Congress ने किया "राजा" को बाहर, एक साथ दिए कई संदेश….

मध्यप्रदेश/भोपाल – पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2021 के लिए के भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी हैं। इस सूची में 30 दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल हैं। खास बात ये है कि इस सूची में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को भी शामिल किया गया हैं। इस सूची में कमलनाथ 9वें नंबर पर हैं। 

वहीं, स्टार प्रचारकों की इस सूची में राज्यसभा सांसद और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को शामिल नहीं किया गया हैं। निकाय चुनावों से पहले कमलनाथ को मिली इस जिम्मेदारी के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। खास बात तो ये है कि इन दिनों मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ की कमान संभाल रहे कमलनाथ के खिलाफ उठ बगावती सुरों के बीच कांग्रेस पार्टी ने यह बड़ी जिम्मेदारी देकर एक साथ कई संदेश दे दिए हैं। 

 

 

बता दे कि  स्टार प्रचारकों की इस सूची में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट , नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ साथ कई और दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल हैं। 

इस से पहले BJP ने अपनी 40 सदस्यों की सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, और BJP सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को शामिल किया है लेकिन राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह नहीं दी हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button