ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP में बढ़ा सूदखोरों का आतंक: व्यापारी ने उठाया ये कदम…

इंदौर। मध्यप्रदेश में सूदखोरों का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते व्यपारी मजबूरन गलत कदम उठाने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। पूरा मामला इंदौर शहर का है, जहां सूदखोर से परेशान एक व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सुसाइड नोट में परेशान करने वाले व्यापारियों के नाम का उल्लेख करते हुए उन्हें ही मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले वीरेंद्र पिता रामगुलाम सेन निवासी साहिल नगर उम्र 35 वर्ष ने घर में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वीरेंद्र द्वारा रोते बताया कि वह सूदखोरों से परेशान है और आए दिन उसे परेशान किया जाता था जिसके चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। मृतक ने वीडियो में बताया है कि सूदखोर शंकर शर्मा, राजू पाल और सुनील रायकवार ने काफी परेशान कर रखा था। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से परिवार को परेशान नहीं करने की गुहार लगाई है। पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button