सभी खबरें

BUDGET2020 – केंद्रीय कृषि मंत्री का बयान अब किसानों की आय होगी दोगुनी, फसल का मिलेगा 5 गुना दाम

केंद्रीय कृषि मंत्री का बयान अब किसानों की आय होगी दोगुनी, फसल का मिलेगा 5 गुना दाम

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  ने कहा यह  बजट कृषि और ग्रामीण विकास के लिए ऐतिहासिक है इसमें  कृषि के लिए 2 लाख 83 हजार करोड़ दिए गए हैं।
बजट में जिन योजनाओं की घोषणाएं की गई है उनको पूरा करनें पर किसानों की आय दोगुनी होगी।  कृषि मंत्री ने कहा कि अभी तक बड़े तबके के लिए बजट होता था लेकिन अब योजनाएं किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।
किसानों के लिए लांच की योजना
कृषि मंत्री तोमर नें कहा कि किसानों के लिए सरकार ने किसान उड़ान योजना लांच की है इससे उत्तर पूर्व के किसान अपनी फसल दिल्ली या विदेश में भी बेच सकते हैं। किसानों को फसल का 5 गुना दाम भी मिलेगा।

 केंद्र नें मध्यप्रदेंश का रखा है विशेष ख्याल
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के साथ भी न्याय ही किया है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की सकारात्मक सोच भी खत्म हो गई है। तोमर ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व दिशाहीन होने के साथ साथ अनुभवहीन भी है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button