सभी खबरें
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार घटी, कुल एक्टिव केस 106

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति के बाद अब राहत की ख़बर सामने आ रही हैं. मध्यप्रदेश में आज कोरोना के केवल 3 केस सामने आए हैं. वहीं आज कोरोना से 5 लोग ठीक हो चुके है. फ़िलहाल मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 98.6% है.
रविवार, 23 अगस्त को 54 हज़ार से ज्यादा लोगों की कोरोना जाँच गयी हैं. फ़िलहाल मध्यप्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 106 हैं.
ग़ौरतलब हैं कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर कमी देखने को मिल रही है. भारत में नए कोविड मामलों की तुलना में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है.




