होटल चिल पैलेस के साथ कपिल शर्मा के शो की वापसी , 21 अगस्त से हो सकता है ऑन एयर

मुंबई : कपिल शर्मा अपने चर्चित कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के साथ धमाकेदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं बता दें कि कपिल शर्मा का शो इस साल जनवरी में कुछ समय के लिए ऑफ़ एयर हुआ था। दरअसल, दूसरी बार पिता बनने के बाद कपिल पैटरनिटी लीव पर गए थे। लेकिन अब शो फिरसे शुरू होने वाला है , शो के प्रोमो के बाद अब इसके नए सेट की तस्वीरें सामने आई हैं जो कि खुद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
कॉमेडी शो में इस बार काफी कुछ अलग चीजे देखने को मिल रहीं ,तस्वीरों में सेट पर 10-स्टार ग्रोसरी स्टोर, होटल चिल पैलेस और बैंक ऑफ़ बगोड़ा जैसी चीजें नज़र आ रही हैं। एक छोटा सा सेट-अप लाइव बैंड के लिए भी डिज़ाइन किया गया है। सेंटर में ब्लू काउच लगाए गए हैं। वहीं, जज अर्चना पूरण सिंह की सीट को स्टेज के सामने लगाया गया है। कपिल ने सेट की तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स से पूछा,नया सेट कैसा लगा फ़्रेंड्स?
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शो 21 अगस्त से ऑन एयर हो सकता है। पिछले दिनों कपिल ने कन्फर्म किया था कि शो के पहले मेहमान अक्षय कुमार होंगे जो कि अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेलबॉटम' को प्रमोट करते नज़र आएंगे। हालाँकि, शो की प्रीमियर डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है |




