सभी खबरें

सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते युवती पर ब्लेड से किया हमला 

सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते युवती पर ब्लेड से किया हमला 

  • सिरफिरे आशिक ने किया हमला 
  • शादी के 3 साल बाद मायके आई थी युवती 
  • चेहरे पर 45 टांके लगे 

इंदौर:
मध्यप्रदेश के इंदौर के आजाद नगर इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया| जब युवती की आवाज सुन कर उसका भाई उसे बचने आया तो युवक ने उसपर भी ब्लेड से कई वार किये| गंभीर रूप से घायल दोनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जिसके बाद युवती के दोनों गाल पर 45 टांके लगे हैं| 

वारदात मंगलवार देर शाम की है, युवती असीम शादी के 3 साल बाद अपने मायके आजाद नगर आई थी, तब आरोपी युवक अक्का उर्फ़ अकरम खान ने देर शाम उसके घर में घुसकर आसिम के चेहरे पर ब्लड से हमला कर दिया| चेहरे को निशाना बनाकर किए गए हमले में आसीम बुरी तरह घायल हो गई। उसकी चीख सुनकर उसका भाई बचाने आया तो अकरम ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उनकी आवाज सुन कर आसपास के लोग वहां आए तो मौका पाकर अकरम वहां से भाग गया| पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात 2 बजे आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अक्का ने बताया कि कई सालों बाद उसने आसीम को देखा और देखते ही उसे गुस्सा आ गया। वह उसे बेइंतहा मोहब्बत करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन और किसी के साथ उसकी शादी होने से वह खफा था।

लड़की के पिता ने बताया कि अक्का तीन साल पहले उनकी लड़की को परेशान करता था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने बेटी की शादी कहीं और कर दी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। बेटी शादी के बाद पहली बार अपने पिता के घर आई थी। अक्का ने मौका पाकर उस पर हमला कर दिया। इससे पहले भी असीम के परिवार वालो ने अक्का के खिलाफ केस दर्ज कराया था| 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button