सभी खबरें

भोपाल-इंदौर के हालात चिंताजनक, लगातार बढ़ रही है कोरोना मरीज़ों की संख्या, मप्र में आंकड़ा पहुंचा इतना

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में कोरोना कहर बरपाया हुआ हैं। बीते 24 घंटे में 74 नए संक्रमित पाए गए हैं। मप्र में कुल मरीज़ों की संख्या 392 हो गई हैं। जबकि अब तक कुल 30 मरीजों की मौत की खबर सामने आई हैं।

कहा मिले कितने कोरोना के संक्रमित मरीज़

इंदौर में 40 संक्रमित मरीज़ मिले, जिसके बाद इंदौर के आंकड़ा 213 पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरन 5 लोगों की मौत भी हुई। इधर राजधानी भोपाल में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद यहां का आंकड़ा 95 पहुंच गया। वहीं एक मरीज की इस संक्रमण में आने से मृत्यु हो चुकी हैं।

इसके अलावा उज्जैन में चार, छिंदवाड़ा में दो, इटारसी में चार, सेंधवा में 9 मामलों के साथ रायसेन, विदिशा, गंजबासौदा और जबलपुर में एक एक नए मामले सामने आए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य कर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारियों में भी कोरोना तेज़ी से फैल रहा हैं। बुधवार को प्रदेश के 2 आईपीएस कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें एक इंदौर और दूसरे भोपाल से हैं। जबकि प्रमुख सचिव पल्लवी जैन की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button