सभी खबरें

अगला लक्ष्य उस ज़मीन को वापस लेना है जो पाकिस्तान के क़ब्ज़े में है- राम माधव

अगला लक्ष्य उस ज़मीन को वापस लेना है जो पाकिस्तान के क़ब्ज़े में हैराम माधव

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद ये राजनेताओं को अकसर ये बोलते सुना गया है कि अब कश्मीर पूरी तरह भारत का हिस्सा बन चुका है इसे कड़ी में हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शनिवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान से POK लेने की बात कही है।

क्या कहा राम माधव ने

“जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को ख़त्म करना अखंड भारत के मक़सद को हासिल करने का पहला क़दम था और दूसरा क़दम होगा पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर को वापस लेना.” माधव ने आगे कहा, “जम्मू-कश्मीर पहले कुछ हद तक मुख्यधारा में नहीं था, अब वो भारत से पूरी तरह जुड़ गया है. अब हमारा अगला लक्ष्य उस ज़मीन को वापस लेना है जो पाकिस्तान के क़ब्ज़े में है.” उन्होंने कहा कि पीओके को वापस लेने का प्रस्ताव संसद में 1994 में पारित किया गया था और हमारा अगला मक़सद यही होगा. इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक चुनावी रैली में कहा था कि अब पाकिस्तान से बात सिर्फ़ 'पीओके' पर होगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button