Katni : द लोकनीति ने किया था पीएम आवास योजना में घपले का खुलासा, सम्बंधित लोगों पर हुई बड़ी कारवाई

Katni,Gautam Kumar : द लोकनिती ने विगत 7 फरवरी को एक खबर लगाई थी जिसके अनुसार कटनी के बुधनवारा में प्रधान मंत्री आवास योजना में बड़े घोटाले हुए हैं। हमारी खबर का असर कुछ ऐसा हुआ कि जिन स्थानीय अखबारों को इसका अता-पता भी नहीं था वे भी इसे अपना बता दे रहे हैं। इस मामले में काफी हडकंप मचा और सीईओ साहब तुरंत हरकत में आये। इस घपले से जुड़े उपयंत्री, बीसी और पीसीओ पर करवाई करने का आदेश आ चूका है।
क्या हुआ था
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक ही लाभार्थी को दो-दो जगह से मकान आवंटित करने का मामला सामने आया था। खबर थी की जबलपुर जिले के पनागर तहसील के ग्राम पंचायत गाजर में दो हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटित किया गया था। वहां इनके मकान बने भी और ये लोग वहीँ रहते हैं अभी। अब घपला यह था की इन्ही लाभार्थियों के नाम पर सहायक सचिव और सचिव की मिलीभगत से कटनी के बहोरीबंद के बुद्धवारा गाँव में भी योजना के तहत आवास आवंटित करवा दिया गया। फर्क सिर्फ इतना है कि एक जगह मकान पतियों के नाम है तो दूसरी जगह पत्नियों के नाम पर। जबलपुर में पति अशोक कुमार एवं विनोद सिंह के नाम पर फण्ड दिए गए जबकि कटनी जिले में पत्नियों के नाम पर मकान आवंटित किया गया।
हमने जब यह खबर लगाई उसके बाद पता चला कि सहायक सचिव ने अपने पति को इन मकानों का ठेका दिलवा दिया और जिन मकानों में जांच होनी चाहिए थी उसे अब सहायक सचिव द्वारा ही बनवाया जा रहा है।
एक ही परिवार को दो जगहों से मिला घर, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई, सहायक सचिव की भूमिका संदिग्ध
इस मामले में रोज़गार सहायक उमा पटेल, सचिव आदेश पटले सहित जनपद व जिले के अधिकारी दोषी पाए गए हैं। बता दें की उमा पटेल को पहले ही बर्खास्त किया जा चूका है।
इस खबर को हमने प्राथमिकता से चलाया था। वहां से हमारे स्थानीय संवाददाता ने हमे इस घपे की जानकारी थी जिसके बाद से ही सचिव और सम्बंधित लोगों के हाथ-पैर फूल गए थे। बता दें की यहाँ के सीईओ जगदीशचन्द्र गोमे पर भी स्व-कराधान योजना में घालमेल करने का आरोप है।




