सभी खबरें

इटारसी में श्रमिक स्पेशल ट्रेन रुकते ही खाने के पैकेट्स पर श्रमिकों ने मचाई लूटपाट

इटारसी में श्रमिक स्पेशल ट्रेन रुकते ही खाने के पैकेट्स पर श्रमिकों ने मचाई लूटपाट

 इटारसी / गरिमा श्रीवास्तव:-मध्य प्रदेश(MadhyaPradesh) के इटारसी(Itarasi) में आज जैसे ही ट्रेन रुकी भूखे श्रमिकों ने रेलवे द्वारा इंतजाम किए गए खाने के पैकेट पर लूटपाट शुरू कर दी. देखते ही देखते कुछ ही वक्त में खाने के सारे पैकेट लेकर श्रमिक (Migrant Workers) चंपत हुए. झूमाझटकी के बीच खाने के कितने पैकेट फट गए, और जमीन पर बिखर गए.

ये तस्वीरें मध्यप्रदेश के इटारसी स्टेशन की हैं बताया जा रहा है कि इंतज़ाम 1869 श्रमिक स्पेशल ट्रेन स्पेशल के यात्रियों के लिये था लेकिन ट्रेन रूकते ही भूखे मुसाफिरों ने खाने में लूटपाट शुरू कर दी…. रेलवे के अधिकारी सिर्फ देखते रह गए..

 इस वक्त श्रमिकों की स्थिति बहुत ही बुरी है. उनके पास खाने को खाना नहीं है सभी अपने घर वापस लौटने को लालायित हैं. स्पेशल ट्रेन चलने से श्रमिकों को थोड़ी राहत तो मिली है पर फिर भी सड़कों पर श्रमिकों का झुंड हजारों किलोमीटर से पैदल अपने गृह ग्राम वापस लौट रहा है….

 जाने आने वाले दिनों में और क्या क्या स्थिति होगी. कोरोना वायरस का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का संख्या 100000 पार कर चुका है.. तो वही ऐसा भी माना जा रहा है कि जून-जुलाई में कोरोना अपना खतरनाक रूप दिखा सकता है.

 ऐसे में मजदूर तेजी से अपने घर की तरफ पलायन कर रहे हैं.

 पर सवाल यह है कि इन मजदूरों के इस स्थिति का जिम्मेदार कौन हैं…? 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button