उल्टा तिरंगा लगा कर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री करते रहे सलामी परेड।

By:- प्रियंक केशरवानी
राजगढ़:- मध्यप्रदेश में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री और राजगढ़ के प्रभारी मंत्री मोहन यादव तिरंगा परेड के दौरान गाड़ी में उल्टा झंडा लगा था जिस पर उन्होंने ध्यान भी नहीं दिया और पूरी परेड भी उल्टे झंडे के साथ ही समाप्त हो गई और उस गाड़ी में राजगढ़ के एसपी और कलेक्टर भी थे लेकिन ताज्जुब की बात यह है की सस्पेंड सिर्फ ड्राइवर को किया गया आखिर गाड़ी पर मौजूद तो और अधिकारी थे जिनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।
वहीं देखा गया कि मंत्री मोहन यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो सांझा भी कर दिया लेकिन उन्होंने ने भी उल्टा तिरंगा लगे होने का ध्यान नही दिया हालांकि मामला समझ आने के बाद मंत्री जी ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन पर सवाल उठाने लगे जिस पर आरटीआई के कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर बोला कि राष्ट्रीय गौरव अपराध निवारण अधिनियम 1971 के तहत तत्काल केस दर्ज हो। तो वहीं कांग्रेस के सीनियर प्रवक्ता केके मिश्रा ने भाजपा को घेरने का मौका नहीं छोड़ा ट्वीट कर कहा कि।
कितना शर्मनाक! उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव ने जिस जिप्सी पर उल्टे लगे तिरंगे साथ सलामी ली,उस पर उच्च शिक्षित कलेक्टर-एसपी भी सवार थे! अपराध तो स्वीकारा लेकिन निलंबित छोटी 'मछली' ही क्यों..वाहन चालक।
.jpg)



