सभी खबरें

पुलिस भर्ती में महिला आरक्षक की लम्बाई अब इतने सेंटीमीटर होगी, नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी, यहां जानें अब तक कितनी लंबाई पर मिलती थी भर्ती

पुलिस भर्ती में महिला आरक्षक की लम्बाई अब इतने सेंटीमीटर होगी, नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी, यहां जानें अब तक कितनी लंबाई पर मिलती थी भर्ती

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :-  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महिला आरक्षकों की भर्ती को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने तय किया है कि पुलिस भर्ती में अगली महिला आरक्षक की भर्ती 155 सेंटी मीटर की ऊंचाई पर होगी.
इससे पहले महिला पुलिस भर्ती के लिए 158 सेंटीमीटर की हाइट अनिवार्य थी। पर अब राज्य सरकार ने महिला आरक्षक भर्ती के लम्बाई के मापदंड में बड़ा बदलाव किया है। 
बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार बड़ी संख्या में भर्ती निकालने की तैयारी में है। और महिलाओं को बड़ी छूट मिलने से पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी करने वाली महिलाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी साबित हुई है। 

इससे पहले सब इंस्पेक्टर भर्ती में मिल चुकी है छूट:-
 मध्य प्रदेश में महिला सब इंस्पेक्टर की भर्ती में सरकार ने पहले की छूट दी है. 
 महिला सब इंस्पेक्टर भर्ती नियमों में महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई की पात्रता 152.4 कर दी गई थी .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button