20 साल बाद सरकार को याद आई बहना- दिग्विजय सिंह

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शिवपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने पहले मंडल अध्यक्षों की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को लाड़ली बहना योजना तहत 20 साल बाद बहना की याद आई है।

सरकार के वादे कभी पूरे नहीं होते
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की बहनों को रिझाने के लिए लाड़ली बहना योजना नाम का ट्रंप कार्ड खेला गया है। भाजपा सरकार को चुनाव के पहले 20 साल बाद बहनों की याद आई है। ये सरकार के वादे हैं, जो कभी पूरे होते नहीं हैं। लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने में नियम इतने कठोर बनाए है। इसमें मुश्किल से पांच या दस फीसदी महिलाओं को फायदा हो पाएगा. सरकार एक हजार रुपए खाते में डालकर तीन हजार रुपए जेब से निकाल रही है। हर चीज महंगी हुई है।

Exit mobile version