सभी खबरें

गुना:- यूपी पुलिस की गाड़ी पलटी, गैंगस्टर की हुई मौत

गुना:- यूपी पुलिस की गाड़ी पलटी, गैंगस्टर की हुई मौत

 उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ी गुना में पलट गई जिसकी वजह से गैंगस्टर की मौत हो गई. चाचौड़ा थाना क्षेत्र के पकरिया पुरा nh-46 पर उस दौरान गाड़ी पलटी के गैंगस्टर को मुंबई से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था इस हादसे में गैंगस्टर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं आरोपी के परिवार का एक व्यक्ति और 3 पुलिसकर्मी घायल है. 
 गैंगस्टर 2014 से ही फरार था, इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी हाल ही में जानकारी मिली थी कि वह आरोपी मुंबई में है मुंबई पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया कर उत्तर प्रदेश लाने के दौरान ही रास्ते में गाड़ी पलट जाने की वजह से उसकी मौत हो गई. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button