सभी खबरें

देश केवल विधायक ख़रीदने से नहीं चलता… काम भी करना चाहिए – कांग्रेस

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – देश सहित प्रदेश में कोरोना लगातार अपने पैर पसारता जा रहा हैं। जहां देश में कोरोना का आंकड़ा 18 लाख के पार हो गया है वहीं, मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 हज़ार के पार पंहुच गई हैं। जो इस समय शिवराज सरकार के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं। इधर, कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार बीजेपी को घेरी हुई हैं। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी कोरोना को रोकने में नाकाम रही हैं। 

मालूम हो कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। लगातार बीजेपी नेताओं के संक्रमित होने पर कांग्रेस ने तंज कसा हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से ट्वीट करते हुए कहा कि आख़िरकार कोरोना ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ही ली..!

जबकि एक अन्य ट्वीट में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पीएम मोदी का घेराव किया। कांग्रेस ने ट्वीट करके लिखा कि – कोरोना में भारत की हालत सबसे ख़राब, एक दिन में अमेरिका-ब्राज़ील से ज़्यादा मरीज़…बीजेपी सरकार की लापरवाही ने कोरोना संक्रमण के मामले में भारत को अमेरिका और ब्राज़ील से भी ख़राब स्थिति में लाकर पटक दिया हैं। मोदी जी, देश केवल विधायक ख़रीदने से नहीं चलता…काम भी करना चाहिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button