गांधी से नहीं, नेताजी से डरते थे अंग्रेज- केंद्रीय मंत्री

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम युवत्सव 2023 में सुभाष चंद्र बोस की जयंती से पहले उनकी वीरता को याद किया। इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेताजी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने और अंग्रेजों के खिलाफ खड़े होने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के समकक्ष भारतीय सिविल सेवा को छोड़ दिया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ICS छोड़ दिया और खुद को देश के स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया। नेताजी अंग्रेजों के सामने अकेले खड़े थे। जिसके बाद अंग्रेजों ने कहा था कि वे महात्मा गांधी से नहीं डरते, बल्कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस से डरते थे। बंगाल की धरती पर कई स्वतंत्रता सेनानी थे इसलिए अंग्रेजों को दिल्ली जाना पड़ा।

केंद्रीय मंत्री की युवाओं से अपील
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से कहा कि कई स्वतंत्रता सेनानियों ने इस भूमि पर जन्म लिया। यदि आप इस भूमि को अंग्रेजों से मुक्त कर सकते हैं, तो आप इस भूमि को उन लोगों से भी मुक्त कर सकते हैं जो लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। आपको बंगाल के नाम को बचाना होगा।” बता दें कि भारत आज सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मना रहा है। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनकी जीवन गाथा, बहादुरी और दर्शन ने दुनिया भर में कई लोगों को प्रेरित किया है।

 

 

Exit mobile version