सभी खबरें

कृषि आंदोलन:- क्या आज की चर्चा में निकलेगा कोई हल या आंदोलन होगा और तेज, कृषि मंत्री ने चर्चा से पहले कही ये बात

 

 

  • किसानों और सरकार के बीच आज होगी आठवें दौर की चर्चा 
  • किसानों ने सरकार को आन्दोलन तेज़ करने की दी चेतावनी 
  • 26 जनवरी को ट्रैक्टर से निकाला जाएगा मार्च 
  • ट्रैक्टर मार्च के लिए ट्रैक्टर चलाना सीख रही महिलाएं 

 नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:- सरकार और किसान के बीच आज चर्चा शुरू होने जा रही है. किसान संगठन के नेता विज्ञान भवन पहुंच चुके हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की विज्ञान भवन पहुंच चुके हैं. कृषि मंत्री ने कहा कि मुझे पूरी आशा है कि किसान यूनियन के लोग सकारात्मक माहौल में चर्चा करेंगे और संभवतः हम लोग समाधान तक पहुंच पाएंगे..किसान और केंद्र सरकार के बीच 8वें दौर की वार्ता पर राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ने कहा कि हम इसी उम्मीद से आये हैं कि हल निकले।

 बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सोमप्रकाश मौजूद हैं।

सरकार से उम्मीद है कि वो कुछ न कुछ हल निकाल लेगी..किसानों ने यह बात भी कह दी है कि अगर सरकार कृषि बिल को खत्म नही करती है तो उनका आन्दोलन और तेज़ होगा और आन्दोलन तब तक चलेगा जब तक उनकी मांगे नही पूरी हों जाती हैं .इससे पहले केंद्र सरकार और किसानों के बीच हुए बैठक में कोई भी हल नही निकल पाया था .सिर्फ आज की तारीख दी गई थी,यहाँ तक कि किसानों ने सरकार के भोजन को भी नही स्वीकारा था .उन्होंने खुद के लंगर से मंगाए भोजन किये थे .

कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन में उतरी महिलाएं, ट्रैक्टर चलाकर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में होंगी शामिल

 26 जनवरी से लगातार देशभर में किसान आंदोलन चल रहा है. आज किसानों ने सीमा पर ट्रैक्टर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया.26 जनवरी को किसानों की परेड मार्च में भाग लेने के लिए जींद में एक महिला ट्रैक्टर चलाना सीख रही है। 

महिला ने कहा कि “26 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगे। अगर सरकार नहीं मानेगी तो ट्रैक्टर-ट्राली लेकर परेड करेंगे, जिसके लिए हम ट्रेनिंग ले रहे हैं। हम बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button