आन्ध्र प्रदेश से लेकर आए गांजा,मुर्गी दाने के नाम पर बेचने के दौरान पकडे गए आरोपी।

By:- प्रियंक केशरवानी
उज्जैन:- मध्यप्रदेश के इंदौर में 1376 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार हुए तीन आरोपी,नारकोटिक्स और पुलिस को मुताबिक मुखबिर की सूचना मिली थी की आंध्र प्रदेश से कुछ लोग ट्रक के सहारे बड़ी मात्रा में गांजा लेकर उज्जैन के तराना जिला में ला रहे है जिसके बाद पुलिस ने तराना के गुर्जरखेड़ा बघेड़ा फंटा के यहां ट्रक आरजे 17 जीए 6181 को रोककर तलाशी ली गई। जिसमे देखा गया कि चावल की भूसी के नीचे बोरे में गांजा छुपा रखा था पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक व क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।
जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है मामले में अभी जांच जारी है इसमें कुछ और लोगों के शामिल होने की संभावना है.वहीँ मुर्गी दाना के नाम पर यह गांजा मंगाने वाले आरोपित को भी पुलिस ने पकड़ लिया है.जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा है जितनी बड़ी मात्रा में गांजा आया है उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि गांजे की तस्करी में और भी लोग शामिल हो सकते है।




